फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young woman rubbing oil added Fire

युवती ने तेल छिड़क कर लगाई आग

Thu, 07 May 2015 11:36 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Thu, 07 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Young woman rubbing oil added Fire
घरेलू कलह के चलते गांव अनावां के बुद्धसेन की पत्नी 25 वर्षीय सुनीता देवी ने बृहस्पतिवार को अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुद्धसेन के अनुसार, उसकी शादी सात साल पहले खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के गांव कुकहा केे राजकुमार की पुत्री सुनीता से हुई थी। बाद में उसका पत्नी से मनमुटाव हो गया। नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। लगभग एक साल पहले पंचायत के बाद वह पत्नी को घर ले आया था। बृहस्पतिवार को घर में विवाद के बाद दिन में सुबह 11 बजे सुनीता ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। शोर होने पर गांव के तमाम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक सुनीता 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी।
विज्ञापन

इसके बाद सुनीता को सरकारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उसे बरेली ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनीता के मायके के लोगों को भी सूचना दी गई है। जानकारी पाकर पुलिस भी बुद्धसेन के घर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि युवती के जलने के मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। सूचना के आधार पर जांच की गई है। सुनीता का एक तीन वर्षीय पुत्र पवन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed