फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man on moon Drowned to death in Gomati

अमावस्या पर युवक की गोमती में डूबकर मौत

Tue, 19 May 2015 12:35 AM IST
बंडा (शाहजहांपुर)
बंडा (शाहजहांपुर) Updated Tue, 19 May 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Young man on moon Drowned to death in Gomati
नगर के मोहल्ला रामनगर कालोनी निवासी ब्रजेश श्रीवास्तव का पुत्र 18 वर्षीय रोहित सोमवती अमवस्या पर गोमती नदी के सुनासिरनाथ घाट पर स्नान करते समय कुंड में डूब गया। तीन घंटे बाद युवक का शव नदी से निकाला जा सका। जवान बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

रोहित सोमवार सुबह दोस्तों के साथ सुनासर घाट गया था। नहाते समय नदी में पानी कम होने के कारण वह पुल के समीप बने कुंड में नहाने चला गया। नहाते समय गहराई में चले जाने के कारण वह डूबने लगा। दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन कोई भी कुंड में घुसने का साहस नहीं जुटा सका।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलवाकर रोहित की तलाश कर्राइ। तीन घंटे बाद उसका शव कुंड से निकाला जा सका।

जवान बेटे की मौत से घर में मचा कोहराम
बंडा। ब्रजेश गरीब तबके का व्यक्ति है और पान का खोखा लगाकर परिवार की गुजर करता है। परिवार में रोहित के अलावा 15 वर्षीय पुत्री रोली, छोठा पुत्र मोहित, राज और पत्नी रामू देवी हैं। बड़ा होने के कारण रोहित भी इधर उधर काम कर परिवार की गुजर बसर में मदद करता था। ब्रजेश ने बताया कि पुत्र रोहित सुबह सुनासर घाट जाकर पूजा अर्चना कर वापस लौट आया था। बाद में दोस्त उसे फिर से बुला ले गए। यदि उसे मालुम होता कि अब रोहित जिंदा नहीं लौटेगा तो वह उसे हरगिज नहीं जाने देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed