फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Accident  Farmer died after hit by dumper truck two laborers critically injured

फतेहपुर हादसा: डंपर की टक्कर से किसान की मौत, दो मजदूर गंभीर घायल, करवाचौथ पर पति का इंतजार करती रही पत्नी

Fri, 30 Oct 2026 12:09 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 30 Oct 2026 12:09 PM IST
सार

Fatehpur News: बकेवर थाना क्षेत्र स्थित मोहद्दीपुर गांव के पास खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे किसान को बेकाबू डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Fatehpur Accident  Farmer died after hit by dumper truck two laborers critically injured
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार रात डंपर की टक्कर से खेत से काम करके लौट रहे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मोहद्दीपुर निवासी अशोक उर्फ बेटन (40) गुरुवार रात खेत से काम करके मजदूर सुभाष और शिवराज के साथ घर लौट रहा था। गांव के समीप डंपर ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुभाष और शिवराज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दिन करवा चौथ होने के कारण अशोक की पत्नी विनीता उसके घर लौटने का इंतजार कर रही थी।

विज्ञापन
Trending Videos





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उसे पति की मौत की खबर मिली, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक घटनास्थल पर ग्रामीणों की नाराजगी बनी रही। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। थाना प्रभारी बृजेश कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रात में ही डंपर की तलाश कराई गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed