फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   EOW raids two locations in Katghora, targets Municipality President Raj Jaiswal and Nagar Sainik Dilip Kewat i

कोरबा: कटघोरा में ईओडब्ल्यू की दो ठिकानों पर दबिश, डीएमएफ घोटाले की जांच से जुड़ी कार्रवाई

Fri, 30 Oct 2026 12:23 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 12:23 PM IST
सार

कटघोरा में ईओडब्ल्यू ने गुरुवार सुबह नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल और नगर सैनिक दिलीप केंवट के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई को चर्चित डीएमएफ घोटाले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल दस्तावेजों की जांच और पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
EOW raids two locations in Katghora, targets Municipality President Raj Jaiswal and Nagar Sainik Dilip Kewat i
कटघोरा में EOW की बड़ी कार्रवाई,दो ठिकानों पर एक साथ दबिश

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के कटघोरा में गुरुवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने एक साथ दो ठिकानों पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सामने आए चर्चित जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) घोटाले की जांच से जुड़ी है। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जांच ब्यूरो की टीम गुरुवार सुबह कटघोरा पहुंची और नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल के ठिकाने पर जांच शुरू की। इसी दौरान दूसरी टीम ने नगर सैनिक दिलीप केंवट के ठिकाने पर भी दबिश दी। दोनों स्थानों पर टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


डीएमएफ घोटाले की जांच से जुड़ रहे कार्रवाई के तार
सूत्रों के मुताबिक, जांच ब्यूरो की यह कार्रवाई डीएमएफ राशि के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। जिला खनिज न्यास की राशि के उपयोग में अनियमितताओं को लेकर लंबे समय से जांच चल रही है। आरोप हैं कि विकास कार्यों के लिए निर्धारित राशि का उपयोग अन्य मदों में किया गया था। इसी मामले में जांच एजेंसी पहले भी कई स्थानों पर कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक जानकारी का इंतजार
फिलहाल दोनों ठिकानों पर जांच ब्यूरो की कार्रवाई जारी है। हालांकि, दबिश के पीछे के सटीक कारणों और जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर एजेंसी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारियों ने भी इस मामले में फिलहाल टिप्पणी नहीं की है।


कटघोरा में एक साथ दो स्थानों पर हुई कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सबकी नजरें जांच और एजेंसी की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक जानकारी पर टिकी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed