फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man killed in suspicious circumstances, murder suspect

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का शक

Sat, 14 Mar 2015 08:20 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 14 Mar 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
Young man killed in suspicious circumstances, murder suspect
 थाना तिलहर क्षेत्र के गांव गोपालपुर नगरिया में रहने वाले 28 वर्षीय विमलेश वर्मा का शव गोबरसंडा क्रॉसिंग के पास मिला। मृतक के पेट का कुछ हिस्सा और पैर झुलसे हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव गोपालपुर नगरिया निवासी प्रकाश वर्मा के मझले बेटे विमलेश बंथरा स्टेशन के पास हनुमंत सिंह के झाले पर मजदूरी करते थे। शुक्रवार की सुबह आठ बजे विमलेश हनुमंत सिंह की बाइक लेकर निगोही के लिए निकले थे। निगोही में विमलेश अपने साढ़ू पालीराम की स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर भी काफी देर बैठे। इसके बाद वह घर जाने की बात कहकर निगोही से चल दिए। सुबह दस बजे गांव नवदिया और नगरिया गोपालपुर के बीच रेलवे लाइन के पास विमलेश का शव पड़ा मिला। विमलेश के पेट का कुछ हिस्सा और पैर झुलसे हुए थे। शव के पास एक आरी और डंडा भी मिला है। विमलेश के सिर में चोट के निशान हैं। विमलेश के पिता प्रकाश ने बताया कि विमलेश जिस बाइक से गए थे वह हनुमंत सिंह के झाले पर खड़ी मिली है। हनुमंत सिंह ने बताया कि विमलेश बाइक खड़ी करके घर चला गया था। प्रकाश का आरोप है कि विमलेश की हत्या की गई है। इंस्पेक्टर रूम सिंह के मुताबिक विमलेश के शव के पास तार काटने वाली आरी मिली है। इससे ऐसा लग रहा है कि मृतक ने तार काटने के प्रयास में करंट की चपेट में आ गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




गांव बिलंदापुर में संदिग्ध
हालात में जली युवती, गंभीर
पुवायां। गांव बिलंदापुर निवासी अविनाश की पत्नी 24 वर्षीय वंदना शनिवार को संदिग्ध हालत में जल गई। परिवार के लोग उसे सरकारी अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि वंदना 90 प्रतिशत से अधिक जली हालत में हैं और उसकी हालत बेहद नाजुक है। परिवार के लोगों का कहना है कि युवती शनिवार सुबह चाय बना रही थी। अचानक उसके कपड़ों में आग लग जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। गांव के लोग घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed