फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man killed in suspicious circumstances , accused of murder

संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 19 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 19 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Young man killed in suspicious circumstances , accused of murder
संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या का आरोप
थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव ककराला में सोमवार को संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की मां ने एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सिर में चोट लगने से होना बताई गई और आशंका जाहिर की गई है कि सिर पर हमला किया गया है। युवक के शरीर में अन्य कहीं चोट के निशान नहीं है। क्षेत्र के गांव बमेला निवासी रामप्रसाद सक्सेना का 30 वर्षीय बेटा इंद्रपाल मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। मृतक की मां विमला देवी ने बताया कि सोमवार को दिन में करीब चार बजे गांव का सत्यराम इंद्रपाल को जलालाबाद जाने के लिए अपने साथ घर से ले गया। करीब दो घंटे बाद शाम चार बजे ग्रामीणों ने पड़ोसी गांव ककराला में आशाराम के दरवाजे पर इंद्रपाल को पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिवारवालों को दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि इंद्रपाल की मौत हो चुकी है। विमला के मुताबिक इंद्रपाल का मुंह नीला पड़ गया था, कान से खून निकल रहा था और गले पर निशान थे। विमला ने सत्यराम और आशाराम पर इंद्रपाल की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मां का कहना है कि इंद्रपाल का मोबाइल और जेब से रुपये भी गायब हैं। दो दिन पहले इंद्रपाल ने बकरा बेचा था और उसका पैसा उसी के पास था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार इंद्रपाल की दाहिनी कनपटी पर चोट लगी है। घटना के बाद से सत्यराम और आशाराम अपने घर से फरार हो गए हैं। उनका पक्ष लेने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। इंद्रपाल बहनों में अकेला भाई था। उसकी छह वर्षीय बेटी रंजना, चार वर्षीय बेटा कुलदीप, दो वर्षीय बेटा मुनेंद्र और एक 15 दिन का बेटा है। इंद्रपाल की पत्नी रमा देवी को रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


मृतक की मां ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
- राजीव मिश्रा, इंस्पेक्टर जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed