फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wooden rickshaw driver killed by Ptle

लकड़ी के पटले से रिक्शा चालक की हत्या

Sat, 02 May 2015 12:22 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 02 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Wooden rickshaw driver killed by Ptle
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई प्रथम में रहने वाले 35 वर्षीय रमेश का शव घर आंगन में पड़ा मिला। रमेश के सिर पर लकड़ी के पटले से वार किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। वह अपने घर में अकेला रहता था। पुलिस के मुताबिक, मकान पर कब्जा करने की नीयत से रमेश की हत्या की गई। मृतक के बहनोई की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

रिक्शा चालक रमेश शराब पीने का भी आदी था। बृहस्पतिवार शाम पड़ोस में रहने वाले प्रेमबाबू ने रमेश को शराब के नशे में उसके कमरे के बाहर पड़ा देखा। तब रमेश के हाथ पैर हिल रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे प्रेमबाबू फिर अपनी छत पर गए तो भी उन्होंने रमेश को वहीं पर पड़ा देखा। छत से रमेश के पैर ही दिखाई दे रहे थे। बाकी हिस्सा दीवार की आड़ में था। प्रेमबाबू ने रमेश के पास खून फैला देखा तो अपने किराएदार महेंद्र को बताया। धीरे-धीरे मोहल्ले में रमेश की हत्या की खबर फैल गई। मोहल्ले में रहने वाले कुलदीप ने रमेश के भांजे प्रताप को फोन पर हादसे की सूचना दी। प्रताप अपनी मां नन्हीं देवी के साथ रमेश के घर पहुंचा। मकान अंदर से बंद था। प्रताप ने पड़ोसी की छत से घर में उतकर दरवाजा खोला तो अंदर देखा कि रमेश का लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा था। हत्या की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायाड और फिल्ड यूनिट को बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के आसपास के नमूने लिए। शव के पड़ोस में पड़े एक लकड़ी के पटले पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, इसी पटले से रमेश के सिर पर वार किया गया। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बहनोई श्रीनाथ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीन महीने पहले बहन को निकाला था घर से
रमेश के मकान में उसकी छोटी बहन नन्हीं देवी अपने बच्चों के साथ रहती थी। नन्हीं के पति रामविलास की दो साल पहले मौत हो गई थी। रमेश के मकान पर मोहल्ले के कई लोगों की नजर थी। रमेश के मकान की कीमत 25 से 30 लाख के बीच बताई जाती है। मोहल्ले के कई लोगों की नीयत उस पर खराब थी। लोगों ने दारू पिलाकर रमेश को बहन नन्हीं के  खिलाफ भड़का दिया। रमेश ने 31 जनवरी 2015 की रात 11.30 बजे बहन नन्हीं और उनकी बेटी नेहा, मोहनी, प्रताप और विशाल को घर से सामान के साथ निकाल दिया। इसके बाद नन्हीं अपनी ससुराल छोटा चौक में रहने लगी। रमेश की बड़ी बहन फूल देवी गर्रा फाटक के पास रहती है। फूल देवी का पति श्रीनाथ वहीं सब्जी की दुकान लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में सैकड़ों की संख्या में मिले खाली पाउच
रेमश के घर में सैकड़ों की संख्या में देशी शराब के खाली पाउच फैले पड़े थे। उन्हें देखकर लग रहा था कि रमेश दिन-रात शराब पी रहा था। ऐसा लग रहा है कि घटना से पहले भी रमेश ने शराब पी थी
खोजी कुतिया ने तीन बार भांजे प्रताप को सूंघा
घटना के बाद मौके पर डॉग स्क्वायाड टीम ने छानबीन शुरू की। खोजी कुतिया को मृतक रमेश के कपड़े सुंघा गए। इसके बाद लूसी ने पूरे मोहल्ले का चक्कर लगाया और फिर घर में बैठ गई। इसके बाद हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की पटले को लूसी को सुंघाया गया। इसके बाद लूसी घर के बाहर निकली और बाहर बैठे रमेश के भांजे प्रताप के पास जाकर रुक गई। इसके बाद पुलिस ने प्रताप से पूछताछ की। प्रताप पुलिस के शक के दायरे में आ गया है। पुलिस ने उसके मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है।

इंस्पेक्टर थाना सदर बाजार जेपी तिवारी ने बताया कि रमेश की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। मामले में किसी अपने का हाथ होने की संभावना है। रमेश का कत्ल मकान पर कब्जा करने की नीयत से किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed