फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women's throat Pressing murder

महिला की गला दबाकर हत्या

Mon, 06 Apr 2015 12:11 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 06 Apr 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Women's throat Pressing murder
मदनापुर थाना क्षेत्र के दहेजलोभियों ने विवाहिता को फांसी लगाकर जान से मार दिया। इसके बाद घरवालों को आत्महत्या करने की सूचना दी। इससे पहले महिला का पति और अन्य घरवाले फरार हो गए। महिला के पिता ने चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट लिखे जाने के लिए तहरीर दी। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के गांव बरेंडा के कुबेर सिंह की पुत्री विद्या की शादी मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बिलगरा के राधेश्याम के साथ वर्ष 2006 में हुई थी। कुबेर के मुताबिक राधेश्याम और उसकी मां एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसकी बेटी को परेशान करते थे। इस वजह से मार्च में 50 हजार रुपये भी दिए थे। कहा कि विद्या की सास और पति उससे बाकी रुपये की मांग कर रहे थे। कहा कि उसके चार बेटियां और हैं, इस वजह से बाकी रकम नहीं दे सका।
विज्ञापन

इससे गुस्साकर राधेश्याम और उसकी मां राजरानी ने शनिवार की रात विद्या की गला दबाकर हत्या कर दी। कहा कि इसकी सूचना भी उन्हें दूसरे लोगों ने करीब नौ बजे दी। इस पर एसओ मदनापुर रवींद्र सिंह और एसआई विजयपाल सहित पुलिस टीम को लेकर रात 12 बजे के करीब गांव पहुंचे तो उन्हें शव जमीन पर पड़ा मिला। बताया कि महिलाओं को छोड़कर अन्य सभी घर से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुबेर के मुताबिक राधेश्याम शराबी और गुंडा किस्म का व्यक्ति था, जो अक्सर उसकी बेटी को मारता पीटता था। इसके बारे में पहले भी कई बार उसे समझाने की कोशिश की थी। बताया कि विद्या के एक बेटा रचित और दो बेटियां हैं। छोटी बेटी दिव्यांशी अभी महज डेढ़ साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed