फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   women killed in firing

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से महिला की मौत

Thu, 19 Oct 2017 12:02 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 19 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
women killed in firing
demo pic
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव कारी नौसारा में नई बहू की खुशी में बुधवार शाम को हो रही हर्ष फायरिंग में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। जिंदा बचने की उम्मीद में परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में अब मंगलगीत के बाद मातमी सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव कारी नौसारा निवासी राजीव भांवरें डालकर नई-नवेली दुल्हन गांव लेकर पहुंचा था, तो परिवार में खुशी का माहौल था। महिलाएं मंगलगीत गा रहीं थीं। कुछ लोग लोग खुशी में फायरिंग करने लगे। इसी बीच एक गोली गांव के ही रेवती की 35 वर्षीय पत्नी तुलसी देवी के दाहिनी तरफ सीने में लग गई। इससे वह लहूलुहान हो गई वहीं गिर गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। फायरिंग करने वाले भी इधर-उधर हो लिए। लहूलुहान तुलसी देवी की मौके पर ही कुछ देर में सांसे थम गईं, लेकिन परिवार वाले जिंदा होने की उम्मीद में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने बताया कि गांव में नई बहू आई थी। उसी की खुशी में फायरिंग के दौरान गोली महिला को लग गई। इससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। वैसे शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed