{"_id":"86786fd655e12601c3843a90baa0849e","slug":"women-found-in-cant-with-serious-injury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में खून से लथपथ मिली बेहोश महिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट में खून से लथपथ मिली बेहोश महिला
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sat, 06 Feb 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्पेेक्टर रविंद्र गौण के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे उनके पास क्षेत्र
विज्ञापन
के गांव दियुरिया निवासी मुनेंद्र नाम के व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी कि
मोहम्मदी मार्ग से लालपुल होते हुए कैंट जाने वाले मार्ग गांव बिलरिया के
पास एक महिला खून से लथपथ बेहोशी हालत में पड़ी हुई है। सूचना मिलने के
तुरंत बाद एंबुलेंस भेजकर महिला को जिला अस्पताल भिजवाया गया। महिला ने
रंगबिरंगी साड़ी, काली साल, ऊनी कार्डिगन, हरे रंग की चूड़ी, गले में सफेद
मोतियों की माला और काला धागा पहन रखा हैं। महिला के पैरों की अंगुलियों
में बिछिया भी पहने हुए हैं। महिला का रंग गोरा और चेहरा गोल है। उसकी
शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों और सीमावर्ती जिलों
की पुलिस को भी महिला का हुलिया नोट करा दिया गया है। लखनऊ ले जाने वाली
एंबुलेंस में डॉक्टरों की टीम के साथ महिला एसआई को भी भेजा गया है।
महिला के मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। उसके प्राइवेट पार्ट पर किसी भी प्रकार की इंजरी नहीं मिली है। उसके जबड़े और सिर में गंभीर चोट लगी है। हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
डॉ. केशव स्वामी, सीएमएस, जिला अस्पताल
महिला के मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। उसके प्राइवेट पार्ट पर किसी भी प्रकार की इंजरी नहीं मिली है। उसके जबड़े और सिर में गंभीर चोट लगी है। हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
डॉ. केशव स्वामी, सीएमएस, जिला अस्पताल