{"_id":"34667cb28270ce06f8b5d3ff3afd1515","slug":"women-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को जलाकर मारने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को जलाकर मारने का आरोप
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
कस्बा अल्हागंज के मोहल्ला बगिया में रहने वाले विनोद की 26 वर्षीय पत्नी शगुना की बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शगुना एक सप्ताह पहले संदिग्ध हालत में जल गई थीं। मायके वालों का आरोप है कि पति और देवर ने डीजल डालकर शगुना को जलाया था। मामले में थाने में तहरीर दे दी गई है।
गांव गढ़ी औरंगाबाद के रहने वाले विजय बहादुर ने सात साल पहले अपनी बहन शगुना की शादी अल्हागंज के मोहल्ला बगिया निवासी विनोद से की थी। शादी के बाद शगुना ने तीन बेटियों को जन्म दिया। शगुना के बेटे नहीं हो रहे थे। इसी बात को लेकर ससुराल वाले शगुना को प्रताड़ित करते थे। 21 फरवरी को विनोद और उसके छोटे भाई ने डीजल डालकर शगुना को आग लगा दी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शगुना ने अपने परिवार वालों को यह बात बताई थी। विजय बहादुर ने अल्हागंज थाने में तहरीर दे दी है। शगुना की मौत के बाद उनकी ससुराल वाले फरार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है।