फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman killed, beaten in the mobile theft suspect

मोबाइल चोरी के शक में महिला को पीटकर मार डाला

Tue, 16 Aug 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 16 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोरी के शक में तीन सगे भाइयों ने रविवार शाम अपनी रिश्तेदार महिला को लात घूंसों से पीटकर मार डाला। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज होते ही तीनों आरोपी घर से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गिरधारीपुर निवासी सुखराम अपनी पत्नी कुसुम के साथ काफी सालों से अपनी ननिहाल में रह रहा था। बताते हैं कि कुसुम के पास एक मोबाइल था। जिसे सुखराम का ममेरा भाई संजीव अपना बता रहा था। कुसुम पर संजीव मोबाइल चोरी का आरोप लगाता था। जबकि कुसुम मोबाइल को अपना खरीदा हुआ बता रही थी। रविवार शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। संजीव उसका भाई राजीव और बबलू गाली-गलौज करते हुए कुसुम को लात घूसों से पीटने लगे। पिटाई से बेहाल कुसुम गांव वालों से बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसको बचाने की जहमत नहीं समझी। कुसुम का पति सुखराम भी डर की वजह से अपने दो बच्चों को लेकर खेत की तरफ भाग गया। पिटाई का शिकार हुई कुसुम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सोमवार की सुबह घटना की तहरीर सुखराम ने थाने में दी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। सीओ जलालाबाद उमेश शर्मा गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed