{"_id":"588b5c344f1c1b380fcf5703","slug":"woman-died-falling-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से गिरकर महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर में बुधवार देर रात बंथरा रेलवे स्टेशन के पास एक महिला की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसकी पहचान पास मिले आधार कार्ड से लीलावती पत्नी रामजियावन, निवासी कटलर कॉलोनी पटियाला, पंजाब के रूप में हुई। जीआरपी एसओ विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मामले में पटियाला पुलिस को सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी तक मृतका के घरवालों के बारे में पता नहीं चला है और न ही कोई अभी तक शव की पहचान करने आया है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि महिला बिहार की हो लेकिन आधार कार्ड उसने पटियाला का बनवा लिया हो, क्योंकि बिहार के तमाम लोग पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि प्रदेशों में काम करने जाते हैं।
विज्ञापन