फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   With the help of police of running illegal sand mining business

पुलिस की मदद से चल रहा बालू खनन का अवैध धंधा

Sun, 03 Jan 2016 08:52 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 03 Jan 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
With the help of police of running illegal sand mining business
सुप्रीमकोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए मोहल्ला ककरा कलां में बालू खनन खुलेआम हो रहा है। यह गोरखधंधा पुलिस की मदद से चल रहा है। तांगे में लादकर पूरे शहर में बालू सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

मोहल्ला ककरा कलां में गर्रा नदी के किनारे रात दो बजे से बालू खनन शुरू हो जाता है। सैकड़ों की संख्या में तांगे नदी किनारे पहुंच जाते हैं। यह तांगे वाले मोहल्ला ककरा कलां,  ककरा खुर्द, बिजलीपुरा, बंगश, सिंजई आदि में रहते हैं। यह लोग बोरियों में रेत भरकर तांगों में लाद लेते हैं। इसके बाद ककरा कलां होते हुए मोहल्ला मक्कू बजरिया, आनंदपुरम, लोहरो वाले चौराहा होते हुए शहर में रेत सप्लाई करते हैं। एक तांगे में भरी रेत छह से सात में बेंची जाती हैं। एक दिन में करीब सौ से दो तांगों से रेत सप्लाई की जाती है। एक तांगे वाले दो से तीन चक्कर लगा लेता है। पुलिस प्रत्येक चक्कर पर कम से कम सौ रुपये वसूल करती है। मोहल्ले वाले गलियों से तांगा निकलने का विरोध करते हैं तो तांगा चालक लडने को तैयार हो जाते हैं और देख लेने की धमकी देते हैं। कहते है कि तांगा निकलने से कोई नहीं रोक सकता है। यह लोग तांगा इतनी तेजी से चलाते है कि कई बार गलियों में खेल रहे बच्चे इनकी चपेट में आने से बच जाते हैं। बताया जाता है कि बालू खनन करने वालों पर सत्ता पक्ष के एक नेता का हाथ हैं। जिसकी वहज से यह बेधड़क खनन करके सप्लाई करते हैं। सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल ने बताया कि खनन करने वालों को खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इनके तांगे सीज करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed