फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife murdered by shovel on his head

सिर पर फावड़ा मारकर पत्नी की हत्या

Tue, 10 Oct 2017 07:19 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 10 Oct 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered by shovel on his head
हमला - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

सिर पर फावड़ा मारकर पत्नी की हत्या


शाहजहांपुर/कांट। 

कांट क्षेत्र के गांव मुड़िगवां में सोमवार रात एक किसान ने मामूली सी बात पर अपनी पत्नी के सिर पर फावड़ा मारकर उसे घायल कर दिया। महिला ने इलाज के दौरान देर रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की ओर से गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

गांव मुड़िगवां निवासी सम्मरपुर लाल की बेटी ज्ञानदेवी की शादी 30 वर्ष पहलेे तिलहर के गांव राजपुर निवासी पप्पू के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ वक्त तो सब सही रहा। उनके तीन बेटे और एक बेटी भी है। लेकिन इसी बीच पप्पू को शराब की लत लग गई और वह आए दिन ज्ञानदेवी के साथ मारपीट करने लगा। पति की इन्हीं आदतों से तंग आकर वह तीन साल पहले ससुराल छोड़कर मायके मुड़िगवां आ गई। बच्चों को भी साथ ले आई। पप्पू का भी कुछ दिन बाद मुड़िगवां आना-जाना शुरू हो गया। वह यहां जब भी आतो तो झगड़ा करता। सोमवार को वह मुड़िगवां आया था। रात में उसने ज्ञानदेवी से राजपुर चलने को कहा तो उसने मना कर दिया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में पप्पू ने पास में ही रखा फावड़ा उठाया और पत्नी के सिर पर मार दिया। इससे उसके सिर में गहरा जख्म हो गया और वह लहूलुहान होकर गिर गई। इसी बीच पप्पू भाग गया। ज्ञानदेवी को घर वाले गंभीर हालत में रात लगभग दस बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई अरविंद कुमार की ओर से पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतका के बेटे उमेश, कुन्नू और हद्येश व सबसे छोटी सात वर्ष की बेटी रामगुनी का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े बेटे की उम्र लगभग 17 वर्ष है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed