{"_id":"58d96cbd4f1c1b467763e724","slug":"ward-boy-tampered-with-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेने आई किशोरी से वार्ड ब्यॉय ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा लेने आई किशोरी से वार्ड ब्यॉय ने की छेड़छाड़
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी मां के साथ दवा लेने आई किशोरी से वार्ड ब्यॉय ने छेड़छाड़ कर दी। विधायक रोशनलाल वर्मा के हस्तक्षेप पर हरकत में आई पुलिस ने सीओ (सदर) अखिलेश भदौरिया की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक किशोरी को कई दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार को किशोरी की मां उसे दवा दिलाने सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आई। यहां डॉ. ललित वर्मा ने किशोरी का चेकअप किया और कुछ जांच कराने की सलाह दी। जांच में ह्यूमोग्लोबीन की कमी पाई गई। इस पर किशोरी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। डॉक्टर के कहने पर जब किशोरी की मां मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लेने चली गई तभी वार्ड ब्यॉय राकेश किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो राकेश भाग गया। किशोरी की मां ने इस बाबत थाने में रहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इस पर किशोरी की मां विधायक रोशनलाल वर्मा से मिली और उन्हें घटना की जानकारी दी। विधायक ने इस मामले में एसपी से बात की।
एसपी के निर्देश पर सीओ (सदर) अखिलेश भदौरिया ने मौके पर जाकर जांच की। मामला सही पाए जाने पर सीओ (सदर) ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने के निर्देश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया।