फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vote on extension-cut sticks out

वोट बढ़वाने-कटवाने को लेकर चले लाठी डंडों

Sat, 19 Sep 2015 09:01 PM IST
मिर्जापुर।
मिर्जापुर। Updated Sat, 19 Sep 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
Vote on extension-cut sticks out
पंचायत चुनाव में वोट कटवाने और बढ़वाने को लेकर तहसील दिवस में हुई शिकायत को लेकर रामगंगा और बहगुल नदियों के बीच बसे गांव उइला थाथरमई में जमकर लाठी डंडे चले। जिससे दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों ओर से चार-चार लोगों के विरुद्ध साधारण मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मारपीट की दर्ज रिपोर्ट में चुनावी रंजिश का कहीं जिक्र तक नहीं किया है, जबकि घायल रामसुधार वोट कटवाने और बढ़वाने को लेकर हुई घटना बताता रहा।
विज्ञापन

रामगंगा के खादर में आज भी लठ का ही कानून है। मामूली सी बात पर लाठी गोली चल जाना आम बात है। मंगलवार को हुए तहसील दिवस में गांव उइला थाथरमई गांव के रामसुधार व मुनेंद्रपाल ने पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने और कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिये थे। शुक्रवार को दोनों पक्ष एक दूसरे पर झूठी शिकायत करने का आरोप लगाते हुए एक दूसरे पर लाठी डंडे लेकर टूट पड़े। जमकर चले लाठी डंडों में एक पक्ष के रामसुधार और धीरपाल तथा दूसरे पक्ष के मुनेंद्रपाल और मूलचंद्र के सिर में चोटें आने से लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

खून से लथपथ दोनों पक्ष थाने आए। पुलिस ने घायल रामसुधार की तरफ से मुनेंद्र पाल, प्रतिपाल, जयपाल और मूलचंद्र तथा दूसरे पक्ष के घायल मुनेंद्रपाल की ओर से रामसुधार, धीरपाल, ओमेन्द्र व संजय के विरुद्ध साधारण मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के उइला, थाथरमई, संगाहा, चितरऊ, अतरी की मढै़ंया आदि गांव रामगंगा और बहगुल नदियों के बीच में बसे हुए हैं। इन गांवों में पुलिस किसी बड़ी घटना के बाद ही जलालाबाद होकर पहुंचती है। जिससे कटरी के इन गांवों में कानून का नहीं लठ का ही राज चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed