फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers cattle thief arrested by the police in cooperation with

ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पशु चोर धरा

Sat, 25 Jul 2015 09:17 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Sat, 25 Jul 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की घेराबंदी से डरकर भागे पशु चोर को पुवायां के गांव बिलंदापुर के पास तीन भैंस और दो पड्डों सहित पकड़ लिया गया। चोरों की पिकप भी पकड़ ली गई है। चोर के चार साथी मौका पाकर भाग निकले। पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सिंधौली क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक पिकप में भैंसों को ले जा रहे लोगों को शक होने पर रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने वाहन भगा दिया। मामले की जानकारी सिंधौली पुलिस को दी गई तो पुलिस ने पिकप का पीछा करने के साथ ही निगोही पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। निगोही पुलिस ने भी वाहन की घेराबंदी की तो चोर वाहन सहित पुवायां क्षेत्र में आ पहुंचे। पुवायां के गांव मझिगवां में लोगों ने रास्ते में साइकिलें डालकर पिकप को रोकने का प्रयास किया तो चालक साइकिलों को कुचलता हुआ बेहटा संवात की ओर वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

गांव बिलंदापुर के पास पिकअप रास्ते में फंस गई तो चोर पशुओं को पैदल लेकर चल दिए। इस दौरान चोरों ने एक पड्डे को गांव में बेच भी दिया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो चोर भाग खड़े हुए। गांव के लोगों के सहयोग से पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। वह निगोही थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पकड़ी गई पिकप भी निगोही की है। पूछताछ में चोर ने अपने चार साथियों के नाम बताए हैं। पशु कहां से चोरी किए गए हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस का अनुमान है कि चोर मोहम्मदी क्षेत्र से पशु चोरी कर निगोही जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed