{"_id":"6ae0a83df4da0e108f0d2135","slug":"man-from-khanna-apprehended-with-97000-counterfeit-500-rupee-notes-khanna-news-c-79-1-spkl1016-101234-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: 500 रुपये के 97 हजार जाली नोटों के साथ खन्ना का व्यक्ति काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: 500 रुपये के 97 हजार जाली नोटों के साथ खन्ना का व्यक्ति काबू
Tue, 27 Oct 2026 07:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 27 Oct 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
नकली करेंसी के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। खन्ना पुलिस ने खन्ना निवासी आकाश पुरी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 97 हजार रुपये के 500 रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। सिटी थाना 2 के प्रभारी तरविंदर कुमार बेदी को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी जाली मुद्रा के कारोबार में शामिल है। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ा।
डीएसपी खन्ना विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस जाली नोटों के स्रोत और बाजार में चलाने वाले स्थानों का पता लगा रही है। नोट बनाने वाले उपकरण अभी बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस को तीन लोगों के एक नेटवर्क की जानकारी मिली है। यह नेटवर्क जाली मुद्रा बाजार में चलाने का काम करता है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।