{"_id":"6ae0a817989c3e32970cc705","slug":"thief-drops-his-phone-while-snatching-a-womans-chain-the-device-itself-leads-to-his-imprisonment-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160974-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिला की चेन झपटने में गिरा चोर का फोन, उसी ने पहुंचाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिला की चेन झपटने में गिरा चोर का फोन, उसी ने पहुंचाया जेल
विज्ञापन
निहाल विहार इलाके का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। निहाल विहार इलाके में चेन झपटने वाले एक बदमाश के फोन ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस के मुताबिक, चेन स्नैचिंग के दौरान बदमाश का फोन घटनास्थल पर गिर गया। फोन की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, पुलिस ने आरोपी के साथी और चोरी की चेन खरीदने वाले कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह निहाल विहार में अपनी किराने की दुकान पर रोजाना की तरह काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी महेश ग्राहक बनकर उसकी दुकान पर सामान लेने आया। सामान देने के दौरान सूरज ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। इस दौरान महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपी को रोकने की कोशिश की। आरोपी ने महिला को जोर से धक्का दिया और चेन लेकर फरार हो गया। धक्का-मुक्की के दौरान आरोपी का फोन महिला की दुकान के बाहर गिर गया। फोन की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की। साथ ही, इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
बाहरी पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से मिले फोन की गहन जाँच की। फोन और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर टीम ने आरोपी महेश की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महेश ने घटना में अपने साथी सूरज के शामिल होने की बात कबूल की। इसके बाद सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चेन खरीदने वाले कमल को भी गिरफ्तार कर लिया।्र