फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager shot dead while sleeping

ग्रामीण की सोते समय गोली मारकर हत्या

Sat, 28 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Villager shot dead while sleeping
सोरन स‌िंह
थाना क्षेत्र के गांव रौली-बौरी में बृहस्पतिवार रात घर के बरामदे में सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने गांव के ही तीन सगे भाइयों सहित चार लोगों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव रौली-बौरी निवासी शिवसरन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 13 अक्तूूबर को गांव के अजयपाल ने कहासुनी हो जाने के बाद उसे बुरी तरह पीटा था। इसकी नामजद रिपोर्ट कराने के बाद से अजयपाल और उसके घरवाले रंजिश मानने लगे थे। इसी रंजिश में बृहस्पतिवार रात अजयपाल अपने भाई रामखिलावन, धनपाल और गांव के ही रामतीर्थ को साथ लेकर उसकी हत्या करने के इरादे से आया, लेकिन वह घर से थोड़ी दूर अपनी परचून की दुकान पर सोया हुआ था। घर पर कमरे के बाहर बरामदे में चारपाई पर उसके 55 वर्षीय पिता सोरन सिंह सोए थे। सोरन के साथ शिवसरन का छह साल का बेटा नितिन भी सोया हुआ था। हमलावरों ने रात में लगभग 12 बजे सोरन के गर्दन के पास गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर शिवसरन मौके पर पहुंचा तो उसने अजयपाल, रामखिलावन, धनपाल और रामतीर्थ को घर से निकल कर भागते देखा। सूचना पर थानाध्यक्ष भरत गौतम फोर्स साथ शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे और मामले की जानकारी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के साथ ही मामले की विवेचना की जा रही है। 
विज्ञापन

पड़ोसियों ने नहीं सुनी फायर की आवाज
ग्रामीणों की मानें तो उन्हें घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तब हुई जब शिवसरन के छह साल के बेटे नितिन के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी। पड़ोसियों का कहना था कि उन्हें फायर की आवाज नहीं सुनाई दी। 
विज्ञापन

चारपाई से दूर आंगन में पड़ा था शव
जिस घर में घटना हुई उसमें चहारदीवारी नहीं है। मकान का बड़ा सा अहाता है। सोरन सिंह कमरे के बाहर बरामदे में चारपाई पर सोए थे। घटना की जानकारी होने पर सुबह पांच बजे जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो सोरन का शव चारपाई से छह सात कदम की दूरी पर आंगन में पड़ा था। वहां खून बिखरा हुआ था। कुछ खून चारपाई के पास भी पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से गुमसुम है नितिन 
शिवसरन ने घटना रात 12 बजे की बताई है, जबकि सोरन के पास लेटे नितिन के रोने की आवाज ग्रामीणों ने सुबह पांच बजे सुनी। नितिन घटना के बाद से गुमसुम है। वह कुछ भी नहीं बोल रहा है। अधिक कुरेदने पर उसकी आंखें भर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed