{"_id":"b367b0ce1b5ca4a3b9416a6f06a68e6a","slug":"vdo-wild-mistletoe-ram-was-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा के वीडीओ ख्याली राम निलंबित किए गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंडा के वीडीओ ख्याली राम निलंबित किए गए
शाहजहांपुर
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड बंडा के गांव सिकरहनिया गांव में सात अपात्रों को लोहिया आवास स्वीकृत किए जाने की जांच में पुष्टि होने के बाद जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने वहां के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) ख्याली राम कश्यप को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही बंडा के खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई।
इस मामले में गत माह सिकरहनिया गांव के ही कुछ लोगों ने डीएम शुभ्रा सक्सेना से शिकायत की थी कि लोहिया समग्र ग्राम सिकरहनिया में कई अपात्रों को लोहिया आवास स्वीकृत कर दिए गए, जबकि आवास योजना से गांव के पात्रों को वंचित कर दिया गया। डीएम के निर्देश पर पुवायां के एसडीएम ने स्थलीय जांच करने पर शिकायत को सत्य पाया। उन्होंने डीएम को भेजी जांच आख्या में पांच अपात्रों को आवास आवंटित किए जाने की पुष्टि की।
डीडीओ त्रिपाठी ने बताया कि बाद में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अजय प्रकाश ने स्थलीय जांच कराई तो दो अन्य अपात्र लोगों को आवास दिए जाने की पुष्टि हुई। डीआरडीए के पीडी की जांच रिपोर्ट को कार्रवाई में शामिल करके ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आवास आवंटन में बंडा के बीडीओ और एडीओ पंचायत की भूमिका को देखते इन दोनों अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति की गई है।