{"_id":"58ff96814f1c1b0b71c0d148","slug":"unprotected-female-health-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्वास्थ्यकर्मियों से अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला स्वास्थ्यकर्मियों से अभद्रता
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खुद को पत्रकार बताने वाले एक युवक पर डिलीवरी और स्टाफ रूम में घुसकर महिला कर्मचारियों के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि विरोध करने पर गाली गलौज की गई और मारपीट करते हुए अभिलेखों को क्षति पहुंचाई गई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने बुधवार से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मचारियों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर एक युवक अपने को पत्रकार बताते हुए डिलीवरी रूम में घुसकर वीडियो क्लिप बनाने लगा। मौके पर मौजूद नर्सों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि डिलीवरी रूम में पुरुष नहीं आ सकते हैं तो आरोपी गाली गलौज करते हुए नर्सों के साथ अश्लीलता करने लगा। विवाद बढ़ा तो युवक ने स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट करते हुए अभिलेख क्षतिग्रस्त कर दिए और जान से मार देने की धमकी दी।
जानकारी होने पर अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो युवक वहां से खिसक लिया। इसके बाद अस्पताल के तमाम कर्मचारी डॉ. पवन कुमार के नेतृत्व में थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना और कार्रवाई तो दूर मौका मुआयना करना तक जरूरी नहीं समझा। पुलिस के व्यवहार से नाराज अस्पताल कर्मचारियों ने मामले की जानकारी सीएमओ, डीएम और एसपी को देते हुए कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्यकर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि बुधवार सुबह तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। तहरीर पर अस्पताल के तमाम कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं। इस बाबत एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि वह क्षेत्र से बाहर हैं, थाने पहुंचकर मामले की जानकारी कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।