फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uncontrollable truck rammed into shops, two killed

बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा, दो की मौत

Sun, 21 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रोजा। 
अमर उजाला ब्यूरो रोजा।  Updated Sun, 21 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck rammed into shops, two killed
सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
बाइकों को क्षतिग्रस्त कर पंपिंग सेट से टकराकर रुका ट्रक
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया जाम, एसडीएम, सीओ ने संभाली स्थिति

मोहम्मदी रोड पर रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक खोखा पटरी दुकानों पर चढ़ गया। इस दौरान दो दुकानदारों की मौत हो गई। बेकाबू ट्रक ने कई बाइकों और साइकिलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। बवाल होने की आशंका में भारी संख्या में कई थानों का पुलिस फोर्स के साथ की एसडीएम,सीओ सदर भी पहुंच गए। मुआवजे का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। 

गांव मुकरमपुर निवासी कल्याण उर्फ कल्लन (45) व रहीमपुर निवासी नरेश (50) रविवार शाम पांच बजे अपनी दुकान में बैठे हुए थे। कुछ लोग दुकान के पास खड़े थे तभी अचानक मोहम्मदी की ओर से तेज रफ्तार ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, ट्रक हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराने के बाद विपरीत दिशा में सड़क किनारे रखे खोखा-पटरी दुकानों पर चढ़ गया। इस हादसे में दोनों दुकानदार कल्याण और नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। खोखा-पटरी व दुकानदारों को रौंदने के बाद ट्रक बाइकों और साइकिलों को क्षतिग्रस्त करते हुए रोड किनारे पंपिंग सेट के पास जाकर रुक गया। चालक पल भर में ही ट्रक से कूद कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। रोड किनारे गांव मुकरमपुर से सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और मुआवजे की मांग व ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते हुए रोड पर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने ट्रक में आग लगाने की भी कोशिश की, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। सूचना मिलते ही बवाल होने की आशंका में पल भर में ही रोजा, चौक कोतवाली, सदर, आरसी मिशन का पुलिस फोर्स पहुंच गया। कुछ ही देर में एसडीएम पद्म सिंह व सीओ अखिलेश भदौरिया भी पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास कर रहे थे, उतना ही उनका गुस्सा और बढ़ता जा रहा था। खोखा-पटरी में पड़े दोनों के शव को देखकर बार-बार लोगों का गुस्सा भड़क रहा था। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गुस्साए लोगों को मृतक आश्रितों को मुआवजे का आश्वासन देने की बात कहकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed