{"_id":"344696410944476de413bf367cf3c009","slug":"two-villages-rogues-havoc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों में बदमाशों का कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गांवों में बदमाशों का कहर
खुटार।
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
रविवार रात एक दर्जन बदमाशों ने थाना क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। एक स्थान पर शोर होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। इसके बाद गांव टंडोला और सिहुरा में परिवार के लोगों को बंधक बनाने के बाद कई घंटे तक जमकर लूटपाट की। दो स्थानों पर घटनाएं होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मौका मुआयना तो कर लिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने की जरूरत नहीं समझी है।
रविवार की रात लगभग 12 बजे बदमाशों ने गांव महुआ पिमई में राजेंद्र सिंह के घर घुसने का प्रयास किया। गृहस्वामी के शोर मचाने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। इसके बाद बदमाश लगभग साढ़े बारह बजे गांव टंडोला में पहुंचे और मकान के बाहर सो रहे सर्वजीत सिंह और उसके भतीजे विनोद को बंधक बना लिया। इसके बाद दो बदमाश दीवार के सहारे घर घुस गए और अंदर से कुंडी खोल दी। दरवाजा खुलने के बाद बंधकों को मकान के अंदर ले गए और 42 हजार की नगदी, दो जोड़ी झाले, दो मंगलसूत्र, दो मांगबेंदा, दो जोड़ी कुंडल, छह नथुनियां, दो अंगूठी, आठ पायल, कमर बिछुआ, लर, तीन मोबाइल सहित तीन लाख का माल लूट लिया। इसके बाद बदमाश गांव सिहुरा में जा पहुंचे। यहां पर बदमाश जगदर्शन शर्मा के घर घुसे। जगदर्शन किसी काम से बाहर गए हुए थे। बदमाशों ने उनके पुत्र पंकज को बंधक बनाने के बाद दस हजार नगदी, दो झाले, चार अंगूठी, दो कंठी, तीन लर, दो कमर बिछुआ, एक मांगबेंदा, करधनी, 25 कारतूस, एटीएम, कपड़े आदि सामान लूट लिया। बदमाशों के जाने के बाद बंधकों ने शोर मचाया तो गांव के लोगों ने पहुंचकर बंधनमुक्त कराया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने रात में ही मौका मुआयना किया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।
अनुराग ने खोला दरवाजा, तब घरवाले निकल सके
खुटार। गांव टंडोला में बदमाशों ने सर्वजीत के घर में घुसने के बाद परिवार के सभी लोगों को बंधक बना लिया था। इस दौरान सर्वजीत के भाई रामसरन का 10 वर्षीय पुत्र अनुराग बदमाशों को चकमा देकर चारपाई के नीचे घुस गया। बदमाशों के वहां रहने तक वह चारपाई के नीचे ही सहमा बैठा रहा। उनके जाने के बाद उसने दरवाजा खोला तब घरवाले बाहर निकल सके।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने खोली पुलिस गश्त की पोल
खुटार। क्षेत्र में दो परिवारों पर बदमाशों का कहर टूटने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस गश्त के दावों की पोल खोल कर रख दी है। घटना स्थल पर गांवों के लोगों ने बताया कि पुलिस गश्त पर आने वाले सिपाही जंगल के पास पहुंचकर रूक जाते हैं। वह रात में रोड पर घूमने की जरूरत नहीं समझते। पुलिस की गाड़ी तो सप्ताह में एक दो बार ही आती है। घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष देखा गया।
पेट्रोल पंप पर बोलेरो पहुंचने से हड़कंप
खुटार। रविवार की रात जिन गांवों में बदमाशों ने वारदातों को अंजाम दिया है वह पूरनपुर मार्ग पर हैं। रात में लगभग ढाई बजे एक बोलेरो गांव मुरादपुर में धंजू फिलिंग स्टेशन पर आकर रुकी। चौकीदारों के टोकने पर उसमें बैठे लोगों ने कोई जवाब नहीं दिया तो चौकीदारों ने शोर मचा दिया। जिस पर वह गाड़ी लेकर भाग निकले। चौकीदारों की सूचना पर आसपास के तमाम लोगों ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।