फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two million bucks off home usurped property thief

बंद घर से दो लाख रुपये की संपत्ति ले उड़े चोर

Tue, 28 Apr 2015 11:00 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Tue, 28 Apr 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two million bucks off home usurped property thief
गांव बसखेड़ा खुर्द निवासी आशुतोष बाजपेयी 27 अप्रैल को परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गए थे। उनके पीछे चोरों ने 82 हजार रुपये समेत लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

श्री बाजपेयी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घर में परिवार के कोई सदस्य नहीं होने का फायदा उठाते हुए चोर घर में घुस आए और 82 हजार रुपये, सोने की झुमकी, कुंडल, चार सौ ग्राम चांदी, सोने की दो अंगूठी, गणेश लक्ष्मी की चंादी की प्रतिमा, 20 कीमती साड़ी और अन्य कपड़े चुरा ले गए। चोर घर से निकले तो आहट होने पर गांव के लोगों ने एक को पहचान लिया और उन्हें मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह वह घर पहुंचे और आरोपियों के घर गए तो उनके घर का कुछ सामान बरामद हो गया। इस बीच आरोपी झगड़ा करने पर आमादा हो गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed