फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two killed in road accidents, one injured

सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Sat, 06 Jun 2015 11:59 PM IST
शाहजहांपुर/ निगोही।
शाहजहांपुर/ निगोही। Updated Sat, 06 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents, one injured
निगोही रोड पर शुक्रवार रात सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में बाइक सवार 52 वर्षीय कमलेश मिश्र की रिक्शे से टकराकर मौत हो गई। बाइक पर बैठी उनकी बेटी शैली घायल हो गई। तिलहर में नेशनल हाईवे पर कछियानी खेड़ा मंदिर के पास ट्रक की चपेट में आकर 36 वर्षीय आशीष वर्मा की मौत हो गई। आशीष पूर्व विधायक कोविद सिंह के भांजे थे।
विज्ञापन

शहर में शास्त्री नगर कॉलोनी में रहने वाले कमलेश मिश्र कांट स्थित एक फैक्ट्री में कर्मचारी थे। शुक्रवार को उनकी बड़ी बेटी शैली का सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) में एमएड का पेपर था। कमलेश बाइक से शैली को पेपर दिलाने गए थे। वहां से लौटते समय रात 10 बजे निगोही क्षेत्र में गांव सतवां खुर्द और मधवामई के बीच गांव भटेल लिंक के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन की लाइट की चमक पड़ने से कमलेश आगे चल रहा रिक्शा नहीं देख पाए और उससे भिड़ गए। हादसे में कमलेश और शैली गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को शीला ट्राम सेंटर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिवार वाले कमलेश को बरेली ले जा रहे थे तभी मीरानपुर कटरा के पास कमलेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मजबूरी में बाइक से दिलाने गए थे पेपर
शैली को कार और बस में उलटियां होने लगती हैं। इसी वजह से कमलेश मजबूरी में शैली को बाइक से पेपर दिलाने गए थे। कमलेश की मौत से पत्नी शशीप्रभा, बेटी शैली और बेटे सूर्यांश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविद के भांजे की सड़क हादसे में मौत
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार 36 वर्षीय अशीष वर्मा की मौत हो गई। आशीष पूर्व विधायक कोविद के भांजे थे।
खुदागंज क्षेत्र के गांव देवरास में रहने वाले अजय वर्मा सिंह के बेटे आशीष शुक्रवार को शहर में धान का बीज लेने आए थे। वापस लौटते वक्त तिलहर डिग्री कॉलेज के पास उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। आशीष की मौत से उनकी पत्नी शालिनी सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बेटियां, एक बेटा है। आशीष की अंतिम संस्कार में गांव देवरास में गर्रा नदी के तट पर हुआ। अंतिम संस्कार में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कोविद कुमार सिंह, भाजपा नेता सुधीर सिंह, बालिस्टर सिंह, बाबू सिंह चौहान, अरुण कुमार सिंह, झब्बू लाल गंगवार, एहतशाम आलम, राजाराम सिंह, संदीप सिंह, संजीव गुप्ता, राजपाल सिंह, अभिषेक सिंह, अविनाश सिंह, कृपाशंकर रस्तोगी, छोटे खां, रामबाबू गुप्ता, महबूब हसन परेशान आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed