फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two died in bike and car accident

बाइक और कार की भिड़ंत में दो की मौत

Sun, 08 Feb 2015 12:11 AM IST
अल्हागंज।
अल्हागंज। Updated Sun, 08 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
two died in bike and car accident
जलालाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गांव फत्तेपुर के सामने शनिवार की दोपहर कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक पर सवार 42 वर्षीय संजय द्विवेदी और 50 वर्षीय सुधीर जोशी की मौत हो गई। इसके अलावा कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हरदोई क्षेत्र थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव सेडामऊ में रहने वाले संजय फर्रुखाबाद में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। संजय एक पैर से विकलांग भी थे। फर्रुखाबाद की आवास विकास कॉलोनी में संजय किराए पर रहते थे। वहीं सामने रहने वाजे सुधीर से उनकी दोस्ती हो गई। दोनों आपस में काफी गहरे दोस्त थे। शुक्रवार को संजय के गांव में कोई वैवाहिक कार्यक्रम था। उसमें शामिल होने के लिए संजय सुधीर को अपने साथ ले आए। दोनों शुक्रवार को बाइक से सेडामऊ गांव पहुंचे थे। सुबह करीब दस बजे दोनों बाइक से फर्रुखाबाद आने के लिए बाइक से चल दिए। हाईवे पर गांव फत्तेपुर के पास फर्रुखाबाद की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय और सुधीर बाइक से काफी दूर जा गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार नवीन नाम का युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए फर्रुखाबाद भेजा गया। घटना की सूचना पर मृतकों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


करीब 12 साल पुरानी
थी दोनों की दोस्ती
संजय करीब 12 साल से फर्रुखाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रहे थे। आवास विकास कॉलोनी में वह किराए पर रहते थे। वहीं सामने रहने वाले सुधीर से उसकी दोस्ती हो गई थी। सुधीर प्रापर्टी डीलर का काम करते थे। संजय की विकलांग होने की वजह से शादी नहीं हुई थी। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वहीं सुधीर अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। सुधीर की पत्नी शंकुतला की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। सुधीर अपने पीछे छह बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed