{"_id":"6af35a6089e419a3cf0be0e5","slug":"bisalpur-youth-dies-in-delhi-under-suspicious-circumstances-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-172972-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसलपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसलपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली में मौत
Tue, 10 Nov 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
जावेद हुसैन का फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। दिल्ली में नौकरी करने गए बीसलपुर के एक युवक का सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में लहूलुहान शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार शाम शव परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रसिया खानपुर निवासी जाबिर हुसैन का अविवाहित पुत्र जावेद हुसैन 26 पिछले 12 वर्षों से दिल्ली में रहकर निजी नौकरी कर रहा था। वह ख्याला क्षेत्र में किराये के कमरे में अपने छोटे भाई नदीम के साथ रहता था। करीब दो महीने से जावेद ख्याला क्षेत्र के एक मॉल में काम कर रहा था। परिजनों के अनुसार, छह नवंबर को जावेद मॉल में ड्यूटी करने गया था, लेकिन देर रात तक कमरे पर नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। काफी तलाश करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो भाई नदीम ने ख्याला पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। इसके बाद भी वह अपने स्तर से भाई की तलाश करता रहा।
सोमवार देर शाम नदीम को ख्याला क्षेत्र के एक नाले में जावेद का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। जानकारी मिलने पर परिजन भी सोमवार देर रात दिल्ली पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक, जावेद के शरीर पर चोटों के कई निशान थे और चेहरे पर खून लगा हुआ था। इससे उन्होंने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए। जाबिर हुसैन ने बताया कि बुधवार को सुपुर्दे खाक किया जाएगा।