फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two crimnals catch by police

मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए

Wed, 14 Jan 2015 11:49 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 14 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
two crimnals catch by police

विज्ञापन
 थाना कटरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मंगलवार की रात दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। लुटेरों के पास से लूटी गई तीन बाइक, नगदी, मोबाइल और तमंचा बरामद हुआ है। लुटेरों ने आसपास के जिलों में भी लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। एसपी ने कटरा पुलिस को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
लूट का खुलासा करते हुए एसपी आरपीएस यादव ने बताया कि कटरा एसओ नरेंद्र यादव ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार की रात खुदागंज-कटरा रोड पर गांव कटईया के पास दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी करके दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के पास से लूटी गई तीन बाइक बरामद हुई हैं। पकड़े गए बदमाश उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के गांव सदखेड़ा का रहने वाले अरूणेश उर्फ उमाशंकर उर्फ अजय उर्फ गुड्डू दीक्षित और यहीं का रामनिवास उर्फ छुन्नू उर्फ विजय दीक्षित है। फरार बदमाश हरदोई थाना पाली क्षेत्र के गांव किलकीली निवासी बांके लाल मिश्रा हाल निवासी थाना बेटहा गोकुल क्षेत्र के गांव हसनापुर का है। दूसरा बदमाश थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव साहबगंज निवासी शिवपाल है।
विज्ञापन



कटरा में दिया था दो वारदातों को अंजाम
पकड़े गए बदमाशों ने 26 जुलाई 2014 को क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी राजीव दीक्षित और उनकी पत्नी से जलालपुर गांव के पास से बाइक, मोबाइल, मंगलसूत्र और नगदी लूट ली थी। वहीं कस्बे में रहने वाले फल व्यापारी से 17 सितंबर 2014 को मुख्य चौराहा के पास से नशा सुंधाकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। इसके साथ ही हरदोई के माधवगंज इलाके एक महीना पहले बाइक लूटी थी। उन्नाव में दो महीना पहले एक बाइक, सोने के जेवरात और नगदी लूटी थी। हरदोई के थाना बिलग्राम क्षेत्र में छह महीने पहले बाइक लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लूट का तरीका
शातिर अपराधियों के गैंग सड़क चलते लोगों को पीछा करके सूनसान इलाके में तमंचा दिखाकर लूट को अंजाम देता था। अरूणेश गैंग का मास्टर माइंड है। एक साल पहले वह चोरी व अवैध शस्त्र की धारा में जेल काटकर निकला है। उसने रोजा क्षेत्र में इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed