फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tube train operator To be vulnerable to death

ट्यूबवेल ऑपरेटर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत`

Mon, 20 Apr 2015 08:18 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 20 Apr 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
Tube train operator To be vulnerable to death
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव रौसरकोठी में रहने वाले सिंचाई विभाग में ट्यूबवेल ऑपरेटर 50 वर्षीय अजय दीक्षित की सोमवार सुबह गोविंदगंज रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। अजय पुवायां रोड स्थित अपने कार्यालय में बेटे की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव रौसरकोठी निवासी अजय दीक्षित सिंचाई विभाग में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर रोजा क्षेत्र के गांव कहेलिया में तैनात थे। सोमवार की सुबह वह अपने बेटे की शादी के कार्ड बांटने पुवायां रोड स्थित अपने कार्यालय गए थे। गोविंदगंज रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय दिन में करीब दस बजे अजय ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचवा दिया। मृतक की जेब में मिले मोबाइल फोन और पहचान-पत्र की मदद से जीआरपी ने परिवार वालों को सूचना दी। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन


घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां
अजय दीक्षित के इकलौते बेटे सचिन का एक मई को तिलक और सात मई को शादी थी। घर में सचिन की शादी की तैयारी चल रही थीं। अजय की मौत से घर में कोहराम मच गया। शादी खुशियां गम में तब्दील हो गईं। मृतक की पत्नी विजय लक्ष्मी पति की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई हैं। मृतक दो बेटियां शीतू और नीतू हैं। शीलू की शादी हो चुकी है। अजय अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाई शिवकुमार और राजकुमार भाई की मौत से काफी आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी को लेकर काफी उत्साहित थे
परिवार वालों ने बताया कि अजय अपने बेटे सचिन की शादी को लेकर काफी उत्साहित थे। अजय तन-मन से शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। सोमवार को वह अपने कार्यालय पर साथियों को बेटे की शादी का निमंत्रण देने गए थे। अजय की मौत की खबर सुनकर कार्यालय के साथियों को विश्वास ही नहीं हो रहा है। सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।

महिला के शव की शिनाख्त हुई
शाहजहांपुर। कचहरी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर रविवार को मौत का शिकार हुई महिला की शिनाख्त मोहल्ला लाला तेली बजरिया में रहने वाली अर्चना के रूप में हुई है।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अर्चना के पिता ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक विक्षिप्त है। तीन साल से उसका मेंटल अस्पताल से इलाज चल रहा है। अक्सर वह घर से बगैर बताए गायब हो जाती थी। सोमवार को भी वह घर से निकल गई थी। परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे हुए थे। सोमवार को समाचार पत्रों में महिला की मौत की खबर सुनकर वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed