फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Try to kill teen strangled

गला दबाकर किशोर को मारने की कोशिश

Sun, 05 Feb 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
थाना निगोही क्षेत्र गांव भूरखेड़ा में शनिवार शाम प्रधान के चुनाव की रंजिश में कुछ लोगों ने किशोर को पीट-पीटकर बेदम कर दिया। हमलावरों ने उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर भाग गए। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस बेहोश किशोर और उसके पिता को लेकर थाने पहुंची। किशोर के होश में आने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। गांव भूरखेड़ा निवासी रामपाल ने बताया कि प्रधान पद के चुनाव में कुछ लोग उस पर एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहे थे। बात नहीं मानने पर वे उससे रंजिश मानने लगे। आरोप है कि इसी रंजिश में गांव का ही विजय वर्मा शनिवार शाम उसके घर के दरवाजे के सामने शराब के नशे में आया और गालियां देने लगा। जब उसने विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गया। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर वह जान से मारने की धमकी देकर चला गया। रामपाल के मुताबिक, शाम लगभग 7.30 उसका 14 वर्षीय बेटा संतोष खेत में शौच करने गया तो वहां विजय वर्र्मा ने अपने एक साथी की मदद से पकड़ लिया और पिटाई करनी शुरू कर दी। बेटे की चीख-पुकार सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो उसका बेटा बेहोश पड़ा मिला। हमलावर भाग चुके थे। बेटे की गर्दन पर निशान थे। थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने बताया कि मामले मेें एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। किशोर को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed