{"_id":"580a62224f1c1b1030704de6","slug":"truck-drivers-helpers-put-the-drug-in-tea","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालकों, हेल्परों को चाय में नशीला पदार्थ दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालकों, हेल्परों को चाय में नशीला पदार्थ दिया
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय पीने के लिए ढाबे पर रुके एक ट्रक के दो चालकों और दो हेल्परों को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिए जाने से चारों बेहोश हो गए। चारों को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। लगभग दो घंटे बाद होश आने पर उनके घरवाले यहां से ले गए। मेरठ निवासी जीशान ने बताया कि वह अपने चार साथियों के साथ ट्रक लेकर बस्ती से मेरठ जा रहे थे। लखीमपुर के कस्बा उचौलिया के एक ढाबे पर सुबह लगभग सात बजे ट्रक रोककर सभी चाय पीने के लिए उतरे। जीशान का कहना है कि उसके चारों साथियों ने चाय पी, लेकिन उसने चाय नहीं पी। बताया कि चाय पीने के बाद सब लोग ट्रक में सवार होकर ढाबे से चल दिए। कुछ दूर चलने के बाद चारों बेहोश हो गए। इस बीच उसने ट्रक मालिक को फोन से घटना की सूचना दी। जीशान ने बताया कि वह लगभग दो बजे ट्रक लेकर मीरानपुर कटरा पहुंचा। इस बीच ट्रक मालिक हापुड़ निवासी ओमपाल सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बेहोश चारों लोगों को तिलहर अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक मालिक ओमपाल सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर बबलू, सुरेंद्र और हेल्पर सुगा तथा आसिफ को इलाज के बाद शाम लगभग पांच बजे होश आया। घटना उचौलिया में होने के कारण कटरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन