फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck driver beaten by soldiers Srerah

सिपाहियों ने ट्रक चालक को सरेराह पीटा

Wed, 22 Apr 2015 11:43 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Wed, 22 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय थाने के दो सिपाहियों ने एक ट्रक चालक को पीटकर घायल कर दिया। चालक सीओ से शिकायत करने पहुंचा तो पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन

खुटार में तैनात दो चर्चित सिपाही आए दिन हंगामा और बवाल करते रहते हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। कुछ दिन पूर्व इनहीं सिपाहियों ने खुटार नगर पंचायत चेयरमैन गुड्डी देवी के पुत्र के साथ अभद्रता की थी। बुधवार को बरेली के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी श्रीराम ट्रक से खाद लेकर खुटार आया था। खाद उतारने के दौरान दोनों सिपाही मौके पर पहुंचे और जाम लगने की बात कहते हुए श्रीराम को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। काफी खुशामद करने के बाद भी दोनों ने चालक को नहीं छोड़ा।

इस बीच सीओ उमेश शर्मा थाने पहुंचे। जानकारी पाकर चालक सिपाहियों को की शिकायत सीओ से करने पहुंचा तो थाने में भी उसकी पिटाई की गई और पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया। सिपाहियों के कारनामे की नगर में काफी चर्चा है। एसओ ने बताया कि उन्हें मारपीट की जानकारी नहीं है। जाम लगने की सूचना पर सिपाहियों को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed