फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck collision killed thee-cousins

ट्रक की टक्कर से तहेरे-चचेरे भाइयों की मौत 

Tue, 16 Aug 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 16 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Truck collision killed thee-cousins
तहेरे-चचेरे भाइयों की मौत  - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
थाना रोजा क्षेत्र में मोहम्मदी रोड गांव दूयूरिया के पास सोमवार की शाम ट्रक की टक्कर से बाइक तहेरे-चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के गांव चौबारी निवासी थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के गांव चौबारी निवासी रमेश पाल सिंह के पुत्र गुरुविंदर सिंह पांच माह पहले मोहम्मदी के गांव बरखेटी से हुई थी। सोमवार को गुरुविंदर अपने छोटे भाई 20 वर्षीय हरविंदर सिंह, चचेरे भाई 19 वर्षीय करन सिंह पुत्र ओमपाल सिंह और दूसरे चचेरे भाई जगदीश सिंह पुत्र नरेशपाल सिंह के साथ अपनी ससुराल आए थे। शाम को वापस घर लौटते समय हरविंदर सिंह और करन सिंह एक बाइक पर बैठ गए, जबकि दूसरी बाइक पर गुरुविंदर सिंह और जगदीश एक बाइक पर चल दिए। गुरुविंदर अपनी बाइक लेकर आगे निकल गया, जबकि हरविंदर पीछे रह गया। रास्ते में मोहम्मदी रोड पर गांव दयूरिया के पास सामने से आए ट्रक ने हरविंदर की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हरविंदर और करन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

गुरुविंदर को हादसे की खबर काफी देर बाद मिली 
गुरुविंदर अपनी बाइक से जगदीश के साथ काफी आगे निकल गया था। वह रास्ते में रुककर हरविंदर और करन का इंतजार करने लगा, जब वह काफी देर तक वापस नहीं आए तो अनहोनी होने की आशंका पर वह बाइक लेकर वापस लौटा तो उसे घटनास्थल पर हादसे की जानकारी हुई। तब तक पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवा दिया था। इसके बाद गुरुविंदर अस्पताल पहुंचा तब तक दोनों भाइयों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को दोनों शवों को मृतकों के परिवार वालों के हवाले कर दिया। परिवार वाले शव अपने साथ बरेली ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से मृतकों के घर में मचा कोहराम
हरविंदर और करन दोनों पड़ोस के गांव भानपुर में हवलदार अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज में पढ़ाई करते थे। हरविंदर कक्षा दसवीं का छात्र था, जबकि करन नौवीं में पढ़ता था। दोनों की मौत से घर में कोहराम मच गया है। हरविंदर की मां कुसुम लात का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं करन की मां मीना बेटे की मौत से बेसुध हो गईं हैं। हरविंदर तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था, जबकि करन चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed