{"_id":"5890973d4f1c1b0b13e80f3f","slug":"truck-collision-killed-bike-riders-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर नगरिया मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त हुई। थाना सदर बाजार कोतवाली के मोहल्ला ककरा कलां निवासी 30 वर्षीय सईद उर्फ शहजाद अली अपने भाई मुकीम अली के ससुर नईमुद्दीन के इंतकाल की खबर पाकर बरेली के फरीदपुर स्थित ससुराल में बाइक से अकेले जा रहे थे। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे जब वह नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास पहुंचे, तभी बरेली की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। नगरिया चौकी इंचार्ज संतोष कुमार ने सिपाही पुष्पेंद्र कुमार के जरिये 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल से शव की शिनाख्त हुई। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता मोहम्मद अली ने बताया कि वह लोग मूल रूप से तिलहर के मोहल्ला नितगंजा के रहने वाले थे। आठ साल से शहर के मोहल्ला ककरा कलां में रह रहे थे। नौ भाइयों में सईद आठवें नंबर का था। उसकी दो बहनें भीं हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मां हुस्नबानो की काफी पहले मौत हो चुकी है। वह डीसीएम, पिकअप चलवाने का काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन