{"_id":"604aeb9a7acdcf90740f84028bb50f7a","slug":"tried-to-steal-an-atm-of-bob-breaking-mksudapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकसूदापुर में बॉब का एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकसूदापुर में बॉब का एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश
मकसूदापुर (बंडा)।
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार रात गांव मकसूदापुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को तोड़कर चोरी की कोशिश की गई। चोर कैश बॉक्स तक नहीं पहुंच सके। इससे वे अपने मकसद में नाकामयाब रहे। शनिवार को एटीएम तोड़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ उमेश शर्मा, एसओ रजी अहमद ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
गांव मकसूदापुर में बॉब शाखा के पास ही बैंक का एटीएम लगा है। एटीएम की सुरक्षा के लिए सुबह छह से दोपहर दो बजे तक बिलसंडा के गांव मीरपुर हर्रायपुर के वीरपाल और दोपहर दो से रात दस बजे तक बंडा के गांव ढका घनश्याम के रामप्रताप रहते हैं। शुक्रवार रात एटीएम बंद होने के समय उसमें 20 लाख से अधिक का कैश था।
रात में चोरों ने शटर के ताले तोड़ दिए और अंदर घुस गए। चोरों ने मशीन को गैस कटर से काटकर कैश चोरी करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए।
सुबह वीरपाल एटीएम केबिन खोलने पहुंचा तो शटर के ताले टूटे देख उसने बैंक प्रबंधक राजकुमार आनंद को मामले की जानकारी दी। श्री आनंद ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ उमेश शर्मा, एसओ रजी अहमद, डाग स्कवायड प्रभारी नीत प्रकाश और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट संजय सिंह, संजीव और गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे। खोजी कुतिया लूसी एटीएम से आसपास की दुकानों तक जाकर वापस लौट आई। एटीएम केबिन से एक लाइटर, दस्ताना आदि मिला है। टीम ने केबिन में कई जगह से फिंगर प्रिंट लिए हैं। बैंक प्रबंधक राजकुमार आनंद की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ एटीएम में चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि एटीएम में रुपये रखने और सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएमएस कंपनी की है। पहले तीन सिक्योरिटी गार्ड आठ-आठ घंटे की ड्यूटी पर रहते थे। कंपनी ने जुलाई, 14 में एक गार्ड हटा दिया था। उनहोंने सुरक्षा बढ़ाने को कहा था, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। कंपनी के चीफ सिक्योरिटी अधिकारी कैप्टन नवीन शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
कहने के बाद भी नहीं दिया ध्यान
चार मार्च को मैने बैंक के रजिस्टर पर शाखा के अलावा एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने को लिखा था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। गार्ड होता तो चोरी के प्रयास की घटना को टाला जा सकता था। मामले की जांच की जा रही है।
- रजी अहमद एसओ बंडा
एक पखवाड़े में बॉब के दो एटीएम बने निशाना
पुवायां। एक पखवाड़े में बॉब शाखा के दो एटीएम से चोरी का प्रयास किया गया है। पुवायां तहसील में ही दोनों एटीएम तोड़े जाने की घटना से साफ है कि कोई गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है।
गौरतलब है कि दो मार्च को पुवायां में बॉब शाखा का एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। एक चोर का फोटो एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था, लेकिन इस मामले में पुलिस अभी तक अंधेरे में हाथ पैर मार रही है। इस मामले का खुलासा हो पाता इससे पहले ही चोरों ने गांव मकसूदापुर में एटीएम तोड़कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। एक और बड़ा सवाल है कि चोर बॉब की शाखाओं में ही लूट और एटीएम में चोरी का प्रयास क्यों कर रहे हैं?
एक और बड़ा सवाल है कि देहात क्षेत्र में स्थित बें शाखाओं और एटीएम की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रयास क्यों नहीं किए जा रहे हैं? लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी बैंक और सिक्योरिटी कंपनी के अधिकारी सबक लेने को क्यों तैयार नहीं हैं? ऐसे में यदि किसी एटीएम में चोरों का प्रयास सफल हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
इन घटनाओं के बाद भी नहीं लिया सबक
पुवायां। पुवायां और खुटार में डकैतों और चारों ने बैंक शाखाओं और एटीएम में चोरी को टारगेट बना रखा है। इससे पूर्व एसबीआई के एटीएम में चोरी की कोशिश के अलावा बैंकों में चोरी के प्रयास की घटनाएं हो चुकी हैं। डालते हैं सभी घटनाओं पर एक नजर-
0 28 अक्तूबर 2002 - क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की जोगराजपुर शाखा के कैशियर हरीप्रसाद से खुटार क्षेत्र में पांच लाख रुपए की लूट।
0 27 अप्रैल 2007-खुटार क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की मुरादपुर शाखा के कैशियर उत्तम श्रीवास्तव से खर लाख की लूट।
0 पांच जुलाई 2007- खुटार क्षेत्र में बॉब की मुरादपुर शाखा में बदमाशों ने दिन दहाड़े 47 लाख रुपए लूटे। ग्रामीणों की मदद से बदमाश पकड़े गए।
0 18 मई 2011-पुवायां में एसबीआई शाखा से पंजाब के बदमाशों ने 44 लाख रुपए लूटे।
0 17 जनवरी 2013 -पुवायां में बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक शाखा में चार लाख की डकैती।
0 28 जनवरी 13-पुवायां में एसबीआई के एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास।
0 30 अक्तूबर 14 - पुवायां में पंजाब नेशनल बैंक में नकब लगाकर चोरी का प्रयास।
0 12 दिसंबर 14-पुवायां के गांव मझिगवां में बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक में ताले तोड़कर चोरी का प्रयास
0 छह फरवरी 15 - खुटार के हरनहाई में बॉब शाखा से 2.34 लाख की डकैती।
0 14 मार्च 15-पुवायां में बॉब के एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास
शहर में सेंट्रल बैंक का एटीएम हुआ था चोरी
करीब पांच साल पहले चोर कचहरी के पास से सेंट्रल बैंक का एटीएम उखाड़ कर ले गए थे। एटीएम में लाखों का कैश था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने एटीएम चोरी को खुलासा किया था। पुलिस ने जलालनगर में एक घर से एटीएम भी बरामद किया था। चोरी की इस घटना में एक पुलिस कर्मी भी शामिल था।
सभी एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि दिन के साथ रात में ही सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था रहे। एटीएम में हो रही चोरी की वारदातों को देखते हुए पुलिस से भी सहयोग मांगा जा रहा है।
- बीएम गुप्ता, लीड बैंक मैनेजर