फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   traders death after beaten by e rikshaw

 ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत 

Sun, 01 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sun, 01 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
traders death after beaten by e rikshaw
 ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत
बाजार से मिठाई लेकर साइकिल से घर जा रहे परचूनी कारोबारी  के शनिवार की सुबह सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उछलकर सड़क पर जा गिरा और सामने से आ रहे ई-रिक्शा  टकरा गया। कारोबारी की घटनास्थल पर मौत हो गई। मामले में मृतक के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी 55 वर्षीय रामशंकर सब्जी मंडी में परचूनी की दुकान लगा कर अपना कारोबार करता था। शनिवार को लगभग सुबह दस बजे बेटे के शगुन के लिये मिठाई लेकर घर जा रहा था। पंजाबी कालोनी के निकट पहुंचते ही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सामने से आ रहे ई रिक्शा से टकरा गया और सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रिक्शा चालक रिक्शा छोड़कर भाग निकला। सीएचसी ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है तथा ई रिक्शा को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। 
विज्ञापन

खुशियां मातम में बदलीं
बेटे विशाल की शादी शाहजहांपुर से तय होने के बाद मई में होना निश्चित हुई थी। शनिवार को शगुन के लिये मिठाई लेकर रामशंकर को बेटे की सुसराल जाना था। घर में मंगल गीत चल रहे थे कि रामशंकर की मौत की खबर आते ही पत्नी सुशीला बदहवास हो गईं और पलक झपकते ही मंगल गीत करुण क्रंदन में बदल गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed