{"_id":"5724fe374f1c1b6536a915fe","slug":"traders-death-after-beaten-by-e-rikshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":" ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sun, 01 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा की टक्कर से कारोबारी की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से मिठाई लेकर साइकिल से घर जा रहे परचूनी कारोबारी के शनिवार की सुबह सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उछलकर सड़क पर जा गिरा और सामने से आ रहे ई-रिक्शा टकरा गया। कारोबारी की घटनास्थल पर मौत हो गई। मामले में मृतक के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी 55 वर्षीय रामशंकर सब्जी मंडी में परचूनी की दुकान लगा कर अपना कारोबार करता था। शनिवार को लगभग सुबह दस बजे बेटे के शगुन के लिये मिठाई लेकर घर जा रहा था। पंजाबी कालोनी के निकट पहुंचते ही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सामने से आ रहे ई रिक्शा से टकरा गया और सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रिक्शा चालक रिक्शा छोड़कर भाग निकला। सीएचसी ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है तथा ई रिक्शा को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।
खुशियां मातम में बदलीं
बेटे विशाल की शादी शाहजहांपुर से तय होने के बाद मई में होना निश्चित हुई थी। शनिवार को शगुन के लिये मिठाई लेकर रामशंकर को बेटे की सुसराल जाना था। घर में मंगल गीत चल रहे थे कि रामशंकर की मौत की खबर आते ही पत्नी सुशीला बदहवास हो गईं और पलक झपकते ही मंगल गीत करुण क्रंदन में बदल गये।