फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tilhar thieves havoc in the Ummrpur

तिलहर के उम्मरपुर में चोरों का कहर

Sat, 11 Jul 2015 11:24 PM IST
तिलहर।
तिलहर। Updated Sat, 11 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tilhar thieves havoc in the Ummrpur
कस्बे के मोहल्ला उम्मरपुर में गत सप्ताह दिल का दौरा पड़ने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गई परवीन बेगम पर तो मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक तो हार्ट की बीमारी और बेटी की चिंता दूसरी ओर चोरों ने घर के ताले और लॉकर तोड़कर लगभग सात लाख रुपये के जेवर, नकदी व घरेलू सामान गायब कर दिया। अस्पताल से वापस लौटने पर उसकी आंखों से आंसू रोके नहीं रूक रहे हैं।
विज्ञापन

परवीन बेगम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उसके शौहर वाजिद उनसे अलग अपनी दूसरी पत्नी के साथ गांव में रहते हैं। वह अपनी बेटी अरीबा के साथ हार्ट में परेशानी होने के बाद एक सप्ताह पूर्व बरेली के निजी अस्पताल में इलाज कराने गई थी। घर पर ताला पड़ा था। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने उसके घर के ताले तोड़कर एक झूमर, एक सोने का सैट, टीका, चार चूड़ी, दो अंगूठी, पाजेब पट्टी आधा किलो चांदी की, एक तोड़ा चांदी का, एक जोड़ झुमकी सोने की, झाले एक जोड़ी, दस हजार रुपये नकद एक तांबे की देग, एक विदेशी टार्च, एक पंखा तथा एक एयरगन सहित अन्य घरेलू सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर पहुंची परवीन बेगम ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed