फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tilhar happy young man killed in firing

तिलहर में हर्ष फायरिंग में युवक की मौत

Sun, 31 May 2015 11:50 PM IST
शाहजहांपुर/ तिलहर।
शाहजहांपुर/ तिलहर। Updated Sun, 31 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tilhar happy young man killed in firing
थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में शनिवार को शादी समारोह में चलाई गई गोली से दूल्हे के दोस्त 18 वर्षीय दिव्यांश वर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव रुद्रपुर निवासी श्रीकृष्ण की बेटी अश्वनी की शादी सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव चौहनापुर निवासी भूदेव के बेटे पवन से तय हुई थी। शनिवार को श्रीकृष्ण की बेटी की बारात आई थी। बारात गांव के प्राथमिक स्कूल में रुकी थी। रात करीब साढ़े नौ बजे बारात चढ़ने की तैयारी हो रही थी। बारात में शामिल होने के लिए पवन के दोस्त निगोही के गांव झरसा निवासी दिव्यांश अपने पिता कालीचरण के साथ आए थे। इसी दौरान मदनापुर क्षेत्र के गांव नवादा रुद्रपुर निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ गांधी ने दोनाली बंदूक से फायर कर दिया। गोली पवन की पीठ में लगी। गोली लगते ही बारात में अफरातफरी मच गई। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता कालीचरण की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed