{"_id":"56f5941b4f1c1bd104f14e29","slug":"three-people-shot-due-to-rivalry","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते तीन लोगों को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश के चलते तीन लोगों को गोली मारी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश के चलते अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को गोली मार दी गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र में बरेली मोड़ निवासी पिता सुखलाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे उनका बेटा मनोज अपने दोस्त अरुण के साथ होली खेल रहा था। तभी कॉलोनी में ही रहने वाले संजय शर्मा, रामनिवास, रानू, मोनू, उमेश आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गोली चला दी। गोली मनोज के पेट में लगी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गांव खुटरिया निवासी 35 वर्षीय अवधेश यादव ने कस्बा में मकान बना लिया है। वह होली पर गांव में आखत डालने गए थे। तभी गांव के परविंदर, मनोज, राजेंद्र, रतिपाल घेर लिया गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने तमंचे गोली मार दी। गोली अवधेश के पेट को रगड़ती हुई निकल गई। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गांव ढकिया तिवारी निवासी 35 वर्षीय जगदीश की पत्नी रेखा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पति शाम को गांव रामप्रसाद के घर होली मिलने जा रहे थे, तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव रवि, पिंकू, शिबी, रिंकू, चिंटू, नन्हे और महेश ने घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने गोली चला दी। गोली जगदीश के पेट में लगी। पुलिस ने मामले रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन