फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three months later, unidentified persons report on the attempted murder

हत्या के प्रयास की तीन माह बाद अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट

Thu, 05 Nov 2015 07:59 PM IST
मिर्जापुर।
मिर्जापुर। Updated Thu, 05 Nov 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
Three months later, unidentified persons report on the attempted murder
रामगंगा के खादर में बसे गांव संगाहा में तीन माह पूर्व धान की फसल की रखवाली करते समय एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के बाद ठीक होकर आए युवक के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संगाहा गांव निवासी हनिमंत सिंह पाल ने एसओ को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि आठ सितंबर को वह अपने खेत पर धान की फसल की रखवाली कर रहा था। रात करीब 11 बजे खेत पर तीन अज्ञात लोग मुंह पर कपड़ा बांधे उसके समीप आये और कहा कि यह बहुत फसल रखा रहा है। इसे जान से मार दो, कहते हुए तीनों ने उसके ऊपर ताबड़ तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अज्ञात लोगों द्वारा की गई फायरिंग से उसके सिर, हाथ और सीने में गोलियां लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर हनिमंत के घर वाले खेत पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले गये। अस्पताल में हनिमंत की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद वह किसी तरह ठीक होकर आया है। एसओ प्रभुकांत ने वादी हनिमंत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed