{"_id":"05eda34a841730eba5165cd549913008","slug":"three-killed-in-road-accidents-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 12 Jun 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना अल्हांगज क्षेत्र के गांव खजुरिया निवासी 45 वर्षीय किशन लाल की डीसीएम की चपेट में आकर मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र में गांव मनिहार के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी 45 वर्षीय जगदीश यादव की डीसीएम की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव खजुरिया निवासी किशन लाल शुक्रवार सुबह साइकिल से भतीजी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। जलालाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गांव फत्तेपुर के पास किशन लाल की साइकिल डीसीएम की चपेट में आ गई। चालक मौके से डीसीएम लेकर फरार हो गया। किशन लाल की भतीजी शकुंतला और कुंती की 15 जून को फर्रुखाबाद के जहानगंज क्षेत्र के गांव छछौनापुर से बारात आनी है। किशन लाल अपनी दोनों भतीजी की शादी खुद कर रहे थे। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार वालों के मुताबिक किशनलाल की जेब में सात हजार रुपये थे, जो गायब हो गए। परिवार वालों को चिंता सता रही है कि अब शकुंतला और कुंती की शादी कैसे होगी।
इसी थाना क्षेत्र में जलालाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके पास हीरो हांडा डीलक्स मॉडल की बाइक है, जिसका नंबर यूपी 25 जेड-3351 है। युवक ने बादामी रंग की रेडीमेड टाइट पैंट और सफेद रंग की शर्ट पहन रखी है।
विज्ञापन
उधर, थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी जगदीश यादव सुबह खेत पर पानी चलाने के लिए भैंस से इंजन बांधकर ले जा रहे थे। कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पार करते समय वह तेज रफ्तार डीसीएम गाड़ी की चपेट में आ गए। जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।