फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three killed at road mishap

डीसीएम-टेंपो भिड़ंत में नानी-नातिन समेत तीन की मौत

Sat, 02 Sep 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Sat, 02 Sep 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
Three killed at road mishap
accident
जलालाबाद रोड पर शुक्रवार रात कांट क्षेत्र के गांव जमौर के पास टेंपो और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में नानी और नातिन सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में मृतका की मासूम बेटी की हालत गंभीर है। उसे बरेली रेफर किया गया है। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए। ये सभी लोग बकरीद मनाने के लिए अपने घरों पर जा रहे थे। 
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी गुड्डू की 45 वर्षीय पत्नी नजीरन अपनी बेटी 25 वर्षीय गुड़िया, तीन वर्षीय नातिन सनाया व सात वर्षीय अनम और गांव के कल्लू की 48 वर्षीय पत्नी गुड्डी के साथ शुक्रवार रात देवा शरीफ बाराबंकी से ट्रेन से लौटे। वह कांट पहुंचने के लिए शाहजहांपुर स्टेशन के सामने वाहन के इंतजार में खड़ी थीं। गुड्डी के साथ उनका नौ वर्षीय पौत्र शमशाद भी था। स्टेशन पर ही कांट के गांव रावतपुर निवासी 40 वर्षीय इकरार उर्फ नन्हा अपनी 65 वर्षीय मां रानी के साथ नजीरन को मिल गया। वह मां के साथ मुरादाबाद से लौटा था, वहीं दिल्ली से लौटा रावतपुर गांव निवासी 38 वर्षीय अजीम भी इन लोगों को मिल गया। स्टेशन के पास ही टेंपो किराये पर करके सभी लोग कांट के लिए रवाना हुए। रात लगभग 2:45 बजे टेंपो जब कांट-जलालाबाद रोड पर जमौर गांव के पास पहुंचा, तभी सामने जलालाबाद की ओर से आ रही डीसीएम से टेंपो की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में टेंपो सवार सभी लोग घायल हो गए। उधर, से गुजरे एक वाहन सवार ने यूपी 100 डायल पर पुलिस को सूचना दी। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने नजीरन व उनकी तीन वर्षीय नातिन सनाया और इकरार उर्फ नन्हा को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य छह घायलों को भर्ती कर लिया गया। उपचार के दौरान अनम की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed