फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three died in different road accidents

सड़क हादसों में पशु व्यापारी सहित तीन की मौत

Mon, 21 Aug 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Mon, 21 Aug 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three died in different road accidents
- फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसों में मुरादाबाद के पशु व्यापारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

हादसा-एक
खाई में पलटा ट्रक, पशु व्यापारी की जान गई
तिलहर। मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी पशु व्यापारी 45 वर्षीय वहीद अपने बेटे मोहसिन और  भतीजे मुस्लिम, अजीम, अकील, नाजिम के साथ फैजाबाद के जुबेरगंज के पशु बाजार से 11 भैंसें खरीदकर ट्रक से अपने घर ले जा रहे थे। ट्रक रामपुर के थाना गंज के गांव केशरपुर निवासी नाजिम चला रहा था। रविवार रात लगभग 10 बजे नेशनल हाईवे पर ट्रक नगरिया मोड़ के पास पहुंचा तभी सामने से दो टैंकर एक दूसरे को ओवरटेक करते हुए आ गए। टैंकरों को बचाने की कोशिश में पशुओं से भरा ट्रक असंतुलित होकर खाई में पलट गया। हादसे में पशु व्यापारी वहीद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहसिन, नाजिम, अजीम, मुस्लिम, अकील और ड्राइवर नाजिम घायल हो गए। चार भैंसों की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। ट्रक को क्रेन मंगाकर खाई से बाहर निकाला गया। 

हादसा-दो
पशुु बाजार से लौट रहे वृद्ध को पिकअप ने कुचला
फोटो-17,मिर्जापुर दुर्घटना में मरे खुशी मोहम्मद के रोते विलखते परिजन
मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के मजरा बहेरिया निवासी 60 वर्षीय खुशी मोहम्मद सोमवार सुबह जरियनपुर पशु बाजार से गाय खरीदने गए थे। करीब 11 बजे जब वह गाय खरीदकर लौट रहे थे तभी सामने पिकअप ने उन्हें कुचल दिया। उससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोग जिंदा होने की उम्मीद में उन्हें सीएचसी पर ले गए लेकिन डॉ. सुमित कश्यप ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी शाबरा बेगम, पुत्रियां अफसाना, शबाना, शहाना, फरजाना, मेहराज बानो और महाना रोती बिलखती मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पिकअप को अल्हागंज क्षेत्र में पकड़ लिया।
विज्ञापन


हादसा-तीन
ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार
निगोही। कस्बा निवासी 20 वर्षीय कन्हैयालाल रविवार दोपहर 12 बजे बाइक से पीलीभीत के बिलसंडा कस्बा जा रहा था। ईशापुर रोड पर गाैंटिया मोड़ के पास बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से कस्बा निवासी लखविंदर ने जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन इलाज के दौरान कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतक मूल रूप से सीतापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वह यहां निगोही में अपनी मां के साथ किराए के मकान में रह रहा था। कन्हैयालाल कस्बे में ही मोबाइल की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed