फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves took thousands of goods in the shops by Nkb

दुकानों में नकब लगाकर हजारों का माल ले गए चोर

Sat, 04 Mar 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूूरो निगोही।
अमर उजाला ब्यूूरो निगोही। Updated Sat, 04 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Thieves took thousands of goods in the shops by Nkb
चोरी - फोटो : अमर उजाला
 चोर एक ही रात में तीन दुकानों में नकव लगा कर हजारों रुपये के सामान की चोरी करके फरार हो गए। दुकान स्वामियों की दी तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हरैया निवासी लालाराम, कस्बा निवासी मुरसीद अली व गांव बैदापुर निवासी रजविंदर की निगोही कस्बे के पुवायां रोड पर ट्रैक्टर वर्कशॉप की दुकानें चलाते हैं। ये तीनों लोग अपनी दुकानें बंद करके शुक्रवार को शाम सात बजे घर चले गए। शुक्रवार रात चोरों ने तीनों दुकानों में पीछे की दीवार में नकब लगाकर दुकानों में घुसे। चोर लालाराम की दुकान से सोलर ऊर्जा पैनल, एक बैटरा व महिंद्रा ट्रैक्टर का स्टेरिंग चोरी कर लिया। इसी तरह मुरसीद की दुकान से एक बैटरा तथा नोजल पिंजल भर ले गया। बाद में चोर रजविंदर की दुकान में भी नकब लगाकर अंदर घुसे, लेकिन वह यहां से कुछ भी चोरी नहीं कर सके। सुबह जब दुकान स्वामी अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हो सकी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया और लालाराम की दी तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन

 
जांच कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र घटना का खुलासा होगा।
अवनीश यादव, थानाध्यक्ष निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed