{"_id":"58f65f6d4f1c1bb446471e56","slug":"theft-of-millions-of-liquor-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दुकान से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान में नकब लगाकर नगदी सहित लाखों की शराब पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर वारदात की जानकारी ली। सेल्समैन की ओर से सदर पुलिस को तहरीर दी गई है।
सेल्समैन उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि वह सोमवार रात दस बजे के बाद रोजाना की तरह शराब की दुकान बंद करके मकान पर सोने चले गए। रात में किसी समय चोरों ने दुकान के पीछे से नकब लगाकर शराब बिक्री के रखे रुपये और शराब की पेटियां चुरा लीं। मंगलवार सुबह वह जब उन्होंने दुकान खोली तो पीछे की दीवार से रोशनी देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कीमती शराब की पेटियां और शराब बिक्री के रुपये गायब थे। उसने मामले की सूचना सदर बाजार कोतवाली पुलिस को दी। इंस्पेक्टर केके तिवारी ने मौका मुआयना कर वारदात की जानकारी ली और जल्द से जल्द चोरों का सुराग लगाकर वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया। सेल्समैन ने बताया कि दुकान से चोर लगभग 1.40 लाख की शराब मय नगदी के बटोर ले गए। इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।