फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young woman on the bike from the house were killed in the accident

घर से बाइक पर निकले युवक-युवती की हादसे में मौत

Sat, 28 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुवायां-शाहजहांपुर रोड पर मूर्छा मोड़ के पास शनिवार तड़के बाइक सवार युवक-युवती की सड़क हादसे मौत हो गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। युवती के पास मिले मोबाइल से परिवारीजनों को सूचना दी गई तब दोनों की शिनाख्त हुई। बाइक किस वाहन से टकराई यह पता नहीं चल सका। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौंप दिए। हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव आंझी निवासी अवधेश तिवारी ने बताया कि उनकी भांजी शिखा तिवारी (18) पुत्री राजेश तिवारी थाना बेनीगंज के गांव सिमरा की रहने वाली थी, लेकिन ज्यादातर वह उन्हीं के घर रहती थी। शिखा के  हाथ में चोट लग गई थी, इसलिए तीन दिन पहले शिखा अपनी नानी मुन्नी देवी के साथ शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी ब्रह्मपाल सिंह के घर प्राइवेट डॉक्टर से इलाज के लिए आई थी। ब्रह्मपाल सिंह की ननिहाल आंझी गांव में राजवीर सिंह के यहां है, इसी नाते वह गांव आई थी। ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनका बेटा अवनीश सिंह (20) बाइक पर शिखा को बैठाकर पुवायां-बंडा की ओर इलाज के लिए प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गया। वहां से लौटते समय रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। उसे अपने बेटे और शिखा के मरने की सूचना गांव के एक व्यक्ति के जरिए मिली। वहीं सिंधौली थानाध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि सुबह 6.30 बजे मूर्छा मोड़ के पास हादसे में बाइक सवार दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। बाइक किस वाहन से टकराई इसकी जानकारी नहीं हो सकी। दोनों को यूपी 100 पर तैनात एसआई सुरेश चंद्र ने सुबह 7.50 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दोनों के प्रेम संबंध की चर्चा
अवनीश और शिखा के बारे में कुछ लोगों का कहना था कि दोनों के आपस में प्रेम संबंध थे और दोनों रात में घर से निकले थे। दोनों के पास कई नाम से अलग-अलग आईडी भी मिलीं। शिखा के पास मिली एक आईडी पर शांति देवी पत्नी अरविंद कुमार निवासी कैलाश नगर शाहजहांपुर लिखा है। पुलिस के मुताबिक शिखा के पैरों में बिछिया थे, जबकि उसके मामा का कहना है कि शिखा की शादी नहीं हुई थी। 
विज्ञापन

शिखा के पर्स में मिले 4500 रुपये : शिखा के पास एक लाल रंग का पर्स भी मिला, जिसमें 4520 रुपये और एक मोबाइल भी रखा मिला है। इसे शिखा के मामा कमलेश दीक्षित को सौंप दिया गया। इसी मोबाइल से घरवालों को हादसे की सूचना दी गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक से टकराकर बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत
जलालाबाद। फर्रुखाबाद-बरेली रोड पर अतिबरा मोड़ के पास शनिवार शाम ट्रक से टकराकर दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्ते मेें चाचा-भतीजे बताए जा रहे हैं। दोनों ही फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले थे। 

जिला फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव बिसौली निवासी 34 वर्षीय गौरव कुमार शनिवार को रिश्ते के चाचा नवाबगंज निवासी गयाप्रसाद के साथ बाइक से मीरानपुर कटरा स्थित अपनी ससुराल आए थे। उनकी पत्नी पांच साल की बेटी के साथ अपने मायके में थी। पत्नी से मिलने के बाद चाचा-भतीजे दोनों बाइक सेे वापस जा रहे थे। शाम छह बजे बाइक जैसे ही अतिबरा मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के नीचे बाइक घुस गई। बाइक सवार दोनों लोग भी ट्रक के नीचे आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के पास मिली डायरी में लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल करने के बाद उनकी शिनाख्त हुई। देर रात पुलिस शवों को सील कर रही थी। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed