{"_id":"5852a5154f1c1b0c716496a4","slug":"the-young-man-was-killed-in-the-accident-near-the-stolen-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में मरे युवक के पास थी चोरी की बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में मरे युवक के पास थी चोरी की बाइक
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मरे बाइक सवार युवक की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। दुर्घटनाग्रस्त बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने पता किया तो वह चोरी की निकली। पुलिस अब युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि बुधवार को एक युवक बाइक से पूरनपुर मार्ग पर गांव मोहनपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन से टकरा गया था। पुलिस घायल युवक को खुटार के सरकारी अस्पताल लाई तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक की जेब से तीन सौ रुपये और बीड़ी का एक बंडल मिला था। कोई कागजात नहीं मिलने से युवक की शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर तलाश की। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक लखनऊ के मिथलेश के नाम निकली है और बुधवार की सुबह लखनऊ से ही चोरी की गई थी। आशंका है कि मृतक चोरी की बाइक लेकर भाग रहा था, इस दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन